बेटी के जन्म पर हुआ पूजन
झज्जर |जिला परिषदके चेयरमेंन सुरेंद्र हरित के यहां दूसरी बेटी के जन्म पर कुआं पूजन किया गया। सीमा देवी ने बताया हरियाणा में गिरते लिंगानुपात को तब ठीक किया जा सकता है जब महिलाएं बेटियों के प्रति जागरूक हों और लड़का-लड़की में भेदभाव रखकर दोनों को समान प्यार दे। कुआं पूजन अवसर पर डॉ. कुलदीप वत्स, सरपंच जगपाल, पूर्व सरपंच करतार, उमेद सिंह, बिट्टू दहिया, महेंद्र, कालू पहलवान, हनुमान लाड़पुर किशन सिंह देशवाल, जयभगवान नबंरदार, मास्टर नेकी राम पेलपा, हरपाई देवी, राजरानी, मीना देवी, केला देवी, सुमित्रा देवी मौजूद रहीं।