रमेश बने धानक समाज के उपप्रधान
झज्जर | बहराणागांव सत्रह धानक समाज की बैठक में रमेश पुत्र लीला राम को उपप्रधान बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए धानक समाज के सदस्य बंटी बहराणा ने बताया कि यह पद पहले लीलाराम के पास था, लेकिन उनका आकस्मिक निधन के बाद यह पद पिछले तीन वर्षों से रिक्त था। अब समाज के लोगों ने प्रधान रतिराम डीघल की अध्यक्षता में बैठक कर सर्व सम्मति से रमेश पुत्र लीलाराम को इस पद की जिम्मेवारी दी है। बैठक में सरपंच बनीराम मदाना, महाबीर सिंह, राजबीर सिंह, पंच राजू, जैना, राजेंद्र, जगने, चितरे, रामफल, धन्ने मौजूद रहे।