पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशा वर्कर बोलीं, लिंगानुपात बिगड़ने के लिए वे दोषी नहीं

आशा वर्कर बोलीं, लिंगानुपात बिगड़ने के लिए वे दोषी नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | हरियाणाकर्मचारी महासंघ की बैठक मंगलवार को जिला प्रधान बिमला की अध्यक्षता में हुई। इसमें आशा वर्कर एएनएम एकत्रित हुई। बैठक में बिमला ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर समाचार पत्रों के माध्यम से प्रदेश के बिगड़ते लिंगानुपात का दोष आशा वर्कर एएनएम ठहराना किसी भी सूरत में न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिगड़ते हुए लिंगानुपात से आशा वर्कर एएनएम बिल्कुल भी दोषी नहीं है, इसकी जिम्मेदारी तो स्वास्थ्य विभाग की बनती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिंगानुपात को सुधारने के लिए सरकारी अधिकारियों से लेकर चपरासी तक की जिम्मेदारी बनती हैं। बैठक को प्रेमवती डीघल , दर्शना, कविता, सुनीता संबोधित किया और समाज की जागरूकता पर बल दिया।