नाच-गाकर साथियों को किया विदा
झज्जर. आरईडीविद्यालय झज्जर में मंगलवार को रंगारंग विदाई समारोह हुआ। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं के बच्चों ने उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना के साथ विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान पंजाबी गीत, नृत्य, विदाई गीत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए। 12वीं के विद्यार्थियों ने टीचर्स स्टाफ 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल कुमारी पारसी, मिस्टर फेयरवल अनुराग को चुना गया। मिस्टर डेबोनियर शुभम, मिस्टर स्कॉलर चिराग, मिस मैडोना कुमारी मीनाक्षी मिस एलीगेंट कुमारी रीनू अहलावत को चुना गया। इस मौके पर आरईडी शिक्षण संस्थान के निदेशक जितेंद्र अहलावत मुख्य रूप से मौजूद रहे।