- Hindi News
- सरकारी दवाओं का रिकार्ड ऑनलाइन करने की तैयारी
सरकारी दवाओं का रिकार्ड ऑनलाइन करने की तैयारी
सिविलअस्पताल में दी जाने वाली मुफ्त दवाओं की व्यवस्था अब ऑन लाइन की जा रही है। लिहाजा अब स्टाफ में मौजूद दवाओं के बारे में पल पल की जानकारी उच्च अधिकारियों को रहेगी। वहीं, जैसे ही स्टाक कम होगा समय रहते ही उनकी आपूर्ति को सुनिश्चित कर दिया जाएगा।
बता दें कि सिविल अस्पताल में मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत कुछ मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरित की जाती है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को चिकित्सक की रिकमंडेशन पर ये दवाएं दी जाती हैं। यह समूचा काम मैनुअल होता है। लिहाजा कई बार यह पता नहीं चलता है कि आखिर स्टाक की क्या स्थिति है। कई बार स्टॉक खत्म हो जाता है। इस स्थिति को दूर करने के लिए अब दवा वितरण का काम ऑनलाइन करने की मुहिम चल रही है। इस व्यवस्था से पल-पल दवाओं की उपलब्धता पता रहेगी। जैसे ही एक निर्धारित सीमा से दवाओं का स्टाक कम होगा पता चल जाएगा। इसके लिए तुरंत डिमांड कर दी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर दवाओं के बारे में पूरी स्थिति एक दम स्पष्ट रहेगी।
^योजना के तहत दवाओं की व्यवस्था उच्च स्तर पर की जाती है। नई व्यवस्था में अभी कुछ समय लगेगा। कुछ दवाएं स्टाक में नहीं रहती हैं उनके लोकल स्तर पर खरीदने करने की भी व्यवस्था है। सरकार मुफ्त इलाज की व्यवस्था के लिए प्रयासरत है। -राकेश,फार्मासिस्ट सिविल अस्पताल, झज्जर।
सरकारी लिफाफे में वितरित होंगी दवाएं
खासबात यह है कि सीएम मुफ्त इलाज योजना के तहत दवा खिड़की पर आने वाले मरीजों को खुले में दवाएं दी जाती रही हैं। अब इसके लिए एक खास प्रकार का लिफाफा तैयार किया गया है। जो योजना के प्रचार के साथ-साथ दवाओं को रखने के लिए भी सुविधाजनक है। इस प्रकार से प्रतिदिन 1000 से 15 सौ के करीब मरीजों को योजना के तहत आवश्यक दवाएं दी जाती हैं।
सरकारी िलफाफा।