पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संचार निगम का बिजली कनेक्शन कटा, हंगामा

संचार निगम का बिजली कनेक्शन कटा, हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संचारनिगम में बुधवार दोपहर को एकाएक बिजली जाने पर उस समय हंगामा हो गया, जब संचार निगम के ही कर्मचारी ने अपने अफसर को बताया कि बिजली निगम के दो कर्मचारी पोल पर चढ़े थे और कनेक्शन काटकर चले गए। इस सूचना पर निगम के कर्मचारी एकजुट हो गए और बिजली निगम पर हर बार तानाशाही का आरोप लगाया।

हुआ यूं कि बुधवार दोपहर एक बजे संचार निगम के टॉवर को वॉच करने वाले कर्मचारी दलवीर ने दो कर्मचारियों को संचार निगम के प्रवेश गेट पर मौजूद बिजली के पोल पर चढ़े देखा। इसके बाद वो जैसे ही एक्सचेंज में गया तब बिजली जाने की सूचना मिली। फिर उसने बताया कि दो कर्मचारी पोल पर चढ़े थे। संचार निगम के कर्मचारी बाहर आए तो निगम के तीन में से दो फेस के तार कटे हुए थे।

इसी दौरान कर्मचारियों ने शोर मचा दिया कि बिजली निगम के कर्मचारी उनका कनेक्शन काट गए। निगम के ऑफिस के अलावा अन्य किसी की बिजली ठप होने पर फिर इस बात पर भी हंगामा हुआ कि बिजली कर्मचारियों का एक टेलीफोन नंबर शिफ्ट नहीं हुआ तब उन्होंने बदला लेते हुए बिजली काट दी। कर्मचारियों के अलावा संचार निगम के एसडीओ रोहताश शर्मा ने भी मीडिया कर्मियों को बताया कि निगम के एसडीओ ने उनकी बिजली इसी कारण से काट दी है, जबकि वे हर माह ढाई लाख रुपए का बिल पे करते हैं।

निगमका ये नंबर होना है शिफ्ट

निगमके कर्मचारियों ने बताया कि बिजली निगम का टेलीफोन 254008 एक कमरे से दूसरे कमरे तक ही शिफ्ट होना है। इसकी कोई शिकायत भी संचार निगम को नहीं दी गई। अब जब आज बिजली निगम ने ये नंबर शिफ्ट करने को कहा है तब करा दिया जाएगा, लेकिन संचार निगम की बिजली काटना गलत बात है। संचार निगम के कर्मचारियों ने बताया कि ढाई माह पूर्व बिजली निगम के जेई ने भी इसी तरह बिजली काट दी थी, तब एसडीओ के कहने से बहाल कराई गई थी। संचार निगम कर्मचारी यूनियन के प्रधान चरण सिंह ने बताया कि अगर कुछ घंटे तक एक्सचेंज को बिजली नहीं मिलेगी तब एक्सचेंज की बैटरी डिस्चार्ज हो जाएगी।

फिर समूचे शहर में संचार प्रणाली बैठ सकती है। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब बिजली कर्मचारियों ने सप्लाई शुरू की, लेकिन उसमें फाल्ट गया। शाम तक इसी को खोजा जाता रहा।

हमारे साथ किया जाता है सौतेला व्यवहार : शर्मा

संचारनिगम के एसडीओ रोहताश शर्मा ने बिजली निगम पर आरोप लगाया कि संचार निगम के साथ निगम सौतेला व्यवहार करता है। हम कोई विरोध नहीं करते तो बिजली कर्मचारी मनमर्जी करते हैं। इसी के चलते हमारा एक्सचेंज ठप करने का काम बिजली निगम ने किया। शर्मा बोले कि अव्वल तो बिजली निगम टेलीफोन शिफ्ट करने की कोई सूचना नहीं दी और ऐसा होने पर लाइट काट दी। इसकी शिकायत उच्च अफसरों को की जाएगी।

खराबीकी सूचना मिली, जो ठीक करा दी : धनखड़

बिजलीनिगम के एसडीओ आशीष धनखड़ ने कहा कि संचार निगम के द्वारा बुधवार दोपहर को बिजली सप्लाई प्रभावित होने की सूचना मिली थी, जिसके लिए हमने कर्मचारियों को मौके पर रवाना कर दिया था। इसके बाद संचार निगम कर्मचारी यूनियन के प्रधान का फोन आया कि आपने हमारी लाइट क्यों काटी, इस पर उन्होंने ये जानकारी नहीं होने की बात कही। धनखड़ ने इस बात को माना कि संचार निगम का कोई बिल पेंडिंग नहीं है तब निगम का कनेक्शन क्यों कट होगा।

झज्जर. टेलीफोनएक्सचेंज के बहार खंभे से फ्यूज लगाता िबजली कर्मचारी।