- Hindi News
- डिजिटल इंडिया : पहले चरण में औद्योगिक नगरी की अनदेखी
डिजिटल इंडिया : पहले चरण में औद्योगिक नगरी की अनदेखी
प्रदेशमें ग्राम पंचायतों को आप्टिकल फाइबर नेटवर्क के जरिए हाईस्पीड इंटरनेट से जोडऩे की योजना शुरू हो चुकी है, लेकिन पहले चरण में औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ ब्लॉक का एक भी गांव इस प्रोजेक्ट में शामिल नहीं किया गया है। जबकि अन्य सभी ब्लॉक के 167 गांव नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क यानि एनओएफएम से जुडऩे जा रहे हैं। कार्यक्रम के पहले चरण के लिए चयनित ग्राम पंचायतों के सरकारी स्कूलों को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने का यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से जुड़ा है। इसके लिए भारत ब्रॉडबैंड निगम लिमिटेड नोडल एजेंसी के तौर पर काम कर रही है। जो बीएसएनएल की लाइन द्वारा इंटरनेट मुहैया कराती है।
जसौरखेड़ी में बनेगी आईटी ट्रेनिंग लैब
डिजिटलइंडिया कार्यक्रम के तहत ग्लोबल सेंटर फॉर न्यूक्लियर एनर्जी एंड पार्टनरशिप(जीसीएनईपी)वाले गांव जसौर खेड़ी में आईटी ट्रेनिंग लैब बनेगी। जीसीएनईपी आणविक विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान है, ऐसे में जसौर खेड़ी में आईटी ट्रेनिंग लैब से क्षेत्र में ई-साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा।
पंचायतोंका काम होगा पेपरलैस
आप्टिकलफाइबर के जरिए ग्राम स्तर पर ऐसी हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मिलने से पेपरलैस वर्क को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ गांव और शहर के बीच उपलब्ध होने वाली सुविधाओं का अंतर कम होगा। ई-गवर्नेंस के कल्चर को बढ़ावा मिलने से युवाओं सहित अन्य आयु वर्गों में ई-साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा। गांव भी शहरों के साथ विकास के मामले में कदमताल करते नजर आएंगे।
अगले चरण में लिया जाएगा बहादुरगढ़ ब्लॉक
^कॉमनसर्विस सेंटर के माध्यम से गांव के लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने, बैंकिंग, आधार आदि कार्यों के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा। प्रारंभिक चरण में स्कूलों को कार्यक्रम से जोडऩे से ग्रामीण के साथ-साथ स्कूली बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा। अगले चरण में बहादुरगढ़ ब्लॉक को शामिल किया जाएगा। डाॅ.अंशज सिंह, डीसी
बीबीएनएल की तरफ से ही ब्लॉक की लिस्ट मिली
^इसप्रोजेक्ट पर बीबीएनएल काम कर रहा है। हमें बीबीएनएल की तरफ से ही ब्लॉक की लिस्ट मिली है। लिस्ट के हिसाब से ही गांवों में हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। बीएसएनएल द्वारा इस समय सिटी में 32 एमबीपीएस तक की स्पीड मुहैया करवाई जा रही है। दुष्यंतसिंह, एसडीओ बीएसएनएल
हर गांव की बनेगी वेबसाइट
सूचनाप्रौद्योगिकी में समृद्ध और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की अवधारणा पर आधारित डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम पंचायतों को इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा। वर्ष 2018 तक अलग-अलग चरणों में सभी पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। प्रथम चरण में केवल हाईस्पीड इंटरनेट सेवा बल्कि हर ग्राम पंचायत की अपनी वेबसाइट विकसित किए जाने पर भी विचार है। वेबसाइट तैयार होने पर दुनिया भर में कहीं भी बैठकर गांव के बारे में जानकारी ली जा सकती है, यहां तक कि ग्राम पंचायत का लेखा-जोखा भी ऑनलाइन उपलब्ध होने से विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी।