पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ताओं को ‘पहल’ के बाद भी नहीं मिलेगी सब्सिडी

उपभोक्ताओं को ‘पहल’ के बाद भी नहीं मिलेगी सब्सिडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहलफार्म जमा कराने के बाद अपने खाते में सब्सिडी आने का इंतजार कर रहे गैस उपभोक्ताओं को भी सब्सिडी नहीं मिलेगी। इन उपभोक्ताओं को 23 फरवरी तक हर हाल में अपना आधार कार्ड एलपीजी कनेक्शन से लिंक कराना होगा। प्रशासन की तरफ सभी गैस एजेंसियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इस फैसले ने उन उपभोक्ताओं के सामने समस्या पैदा कर दी है जिनके पास आधार कार्ड ही नहीं है। जो उपभोक्ता ऐसा नहीं करते हैं उनका नाम बिना सब्सिडी की सूची में स्थानांतरित हो जाएगा। जिसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे।

रसीदसे भी चलेगा काम : जिनउपभोक्ताओं ने आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है, लेकिन अभी तक बनकर नहीं आया है वह उपभोक्ता आधार कार्ड बनवाते समय मिली रसीद नंबर को भी एजेंसी पर दे सकते हैं जिसे खाते से जोड़ दिया जाएगा। परेशानी तो उन उपभोक्ताओं के लिए बढ़ेगी जिन्होंने आधार कार्ड बनवाने के लिए बुकिंग करवाई हुई है और अभी तक बना नहीं है। क्योंकि आधार कार्ड के लिए काफी लंबी बुकिंग चल रही है।

बीपीएलको राहत : बीपीएलराशन कार्डधारकों को गैस कनेक्शन के लिए 1600 रुपए की सिक्योरिटी नहीं देनी होगी। बीपीएल परिवार को केवल 964 रुपए देने होंगे, इसकी एवज में गैस एजेंसी उपभोक्ता को एक सिलेंडर, रेगुलेटर पाइप देगी। इस स्कीम के तहत एजेंसियों द्वारा फार्म जमा किए जा रहे हैं। ये कनेक्शन 31 मार्च 2015 तक दिए जाएंगे। शुरूआत में इस स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को एक ही सिलेंडर मिलेगा और बाद में डीबीसी (डबल सिलेंडर) करवाया जा सकता है।

^गैस उपभोक्ताओं को उनके खाते में ही सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए बैंक अकाउंट और एलपीजी कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है। उपभोक्ताओं से अपील है कि डेडलाइन से पहले इस काम को पूरा कर ले ताकि सब्सिडी पाने में कोई दिक्कत हो। डॉ.अंशज सिंह, जिला उपायुक्त, झज्जर।

फैक्ट्स

एजेंसीकस्टमर्स आधार लिंक

{जयमातागैस 20579 51 फीसदी

{सुशील गैस 22178 61

{कानफेड 7791 47

{राम गैस 13666 48

{वीरेंद्र गैस 16734 59

ये होंगे नए फरमान

उपभोक्ताको सिलेंडर लेने के बाद एक चांस दिया जाएगा और जैसे ही वह अगला सिलेंडर लेने आएगा उसे आधार कार्ड दिया जाएगा। जैसे की कोई उपभोक्ता गैस एजेंसी से 11 फरवरी को सिलेंडर लेता है और अगले सिलेंडर के लिए 20 दिन बाद बुकिंग करवाता है तो उससे पहले उसे आधार कार्ड देना होगा अन्यथा उपभोक्ता का नाम बिना सब्सिडी वाले नामों में शामिल हो जाएगा और उसे बिना सब्सिडी का ही सिलेंडर मिलेगा। पहले आधार कार्ड जमा करवाने के लिए मार्च तक का समय दिया गया था लेकिन नया फरमान जारी होने के बाद अब 23 फरवरी तक उपभोक्ता को अपने खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाना ही होगा।