- Hindi News
- 25 हजार लोगों के हाथ में लाइसेंसी हथियार
25 हजार लोगों के हाथ में लाइसेंसी हथियार
10 दिन में लाइसेंस जमा नहीं कराया तो केस दर्ज
आईजीने पुलिस अधीक्षकों को साफ हिदायत दी हैं कि जो लोग 10 दिन के अंदर हथियार जमा नहीं कराएं तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर हथियार को जब्त कर, लाइसेंस रद्द करने की प्रकिया शुरू कर दें, ताकि किसी तरह गड़बड़ी हो सके।
भास्कर न्यूज|रोहतक
विधानसभाचुनाव के लिए जहां राजनीतिक माहौल गरम हो चुका है, वहीं अब तक चार जिलों के 25 हजार लोगों के हाथों में अब भी लाइसेंसी हथियार हैं। इसके चलते चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। रेंज के आईजी अनिल राव ने रोहतक, पानीपत, झज्जर सोनीपत पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द सभी हथियार जमा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ में हिदायत दी है कि 10 दिन में अगर कोई व्यक्ति अपना लाइसेंसी हथियार जमा नहीं कराता तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर लाइसेंस को रद्द किया जाए।
नागालैंडसे बने हथियारों पर विशेष नजर : चारमाह पहले अप्रैल माह में हुए लोकसभा चुनाव में पुलिस लाइसेंसी हथियार जमा कराने के लिए विशेष अभियान चलाया था। पुलिस शत-प्रतिशत हथियार तो जमा नहीं करवा सकी थी, लेकिन जांच में ऐसे दर्जनों हथियार जाम हो गए थे, जिनका पुलिस के पास रिकार्ड ही नहीं था। जांच में पता चला था उक्त हथियार नागालैंड से बने लाइसेंसों पर खरीदे गए हैं। अबकी बार पुलिस अधीक्षकों को लिखे पत्र में आईजी अनिल राव ने विशेष जोर दिया है कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कौन से हथियार का लाइसेंस कहां से बनवाया गया है। संदिग्ध हथियारों की सूची अलग से बनाई जाए।