पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क खुदाई का काम बीच में छोड़ने से परेशानी

सड़क खुदाई का काम बीच में छोड़ने से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर|शहर मेंविभिन्न विभागों के बीच तालमेल की कमी नजर रही है। लिहाजा शहर में बार-बार सड़क तोड़ने की शिकायत रही है। अब हालत यह है कि सड़क कम तैयार होती है और गड्ढे अधिक तैयार कर दिए जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इनकी खुदाई करने के बाद इनको कई-कई दिन तक खुला छोड़ दिया जाता है। जिस के कारण लोगों में परेशानी है। बता दें कि तोड़ने का काम अधिक हो रहा है। लिहाजा हर तरफ सीवर लाइन या फिर पानी की आपूर्ति के लिए खोदी जाने वाली सड़कों के कारण खासी असुविधा है। लोगों की शिकायत है कि अब प्रशासन एक प्रकार से बेलगाम हो गया है। जन समस्याओं पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक जगह सड़क तैयार नहीं होती है कि उसको उखाड़ने वाले पहुंच जाते हैं। इस प्रकार से शहर के छिकारा चौक पर समस्या बनी है। यहां पर रविवार के कारण जाम नहीं लगा अन्य था आम दिनों में हालत बहुत खराब होती है। २०-२० मिनट तक लोग इसी काम में लगे रहते हैं। कई बार एक ओर से निकलने वाले वाहन फंस कर रहे जाते हैं। इनके आगे या पिछले जाने की स्थिति के चलते समस्या बढ़ती चली जाती है। शहर में पहले पानी की पाइप लाइन के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन उसको काफी समय तक नहीं बंद किया गया। बाद में टेलीफोन की केबल जोड़ने के लिए कई दिन तो काम चला। इसी प्रकार से अब फिर इसी चौक के दूसरी ओर खुदाई कर दी है, जो पिछले कुछ दिनों से परेशानी का सबक बना है। आए दिन शहर में होने वाली इन खुदाई के कामों से जनता के जहन में एक बात उठाती है कि आखिर यह पैसा जनता की जेब से जा रहा है या फिर इन अधिकारियों के जेब से जो समय रहते हुए सही तरीके से प्लानिंग नहीं करते हैं।