पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्संग कार्यक्रम के बाद बेटियों को किया सम्मानित

सत्संग कार्यक्रम के बाद बेटियों को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैदिकसत्संग मंडल, यज्ञ समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में बेटी बचाओ अभियान के तहत भट्टी गेट में यज्ञ भजन प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यज्ञ ब्रह्मा योगाचार्य विवेक गोयल यजमान मुकेश आर्य एवं सोनिया ओचर्थ रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित रमेशचंद्र कौशिक ने की।

यज्ञ ब्रह्मा ने कहा कि यज्ञ करने वाले सभी एश्वर्य को प्राप्त करते हैं जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को सरलता से पार कर लेते हैं। मंडल अध्यक्ष पंडित रमेशचंद्र कौशिक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि बेटी को नहीं बल्कि बेटा बेटी में भेदभाव के व्यवहार को मिटाने की आवश्यकता है, जिसमें परिवार में सुख समृद्धि शांति रहती है।

इस मौके पर सत्संग मंडल द्वारा भ्रूण हत्या महापाप के मंत्र का चित्र भी है। इस मौके पर बालिकाओं को सम्मानित किया गया। बेटियों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे, जिसमें लाठी चलाना भी शामिल है। सत्संग मंडल द्वारा भ्रूण हत्या महा पाप के मंत्र का चित्र भी है। इस मौके पर बालिकाओं को सम्मानित किया गया। बेटियों ने आत्मरक्षा के सीखे गए प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि कृष्ण लाल को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजय आर्य, पंडित रमेश चंद्र कौशिक, पंडित जयभगवान आर्य, लाला प्रकाश वीर, श्रीभगवान आर्य रमेश सैनी, राम निवास, सूर्यप्रकाश सुरजीत, रामनिवास कोट, सूबेदार भरत सिंह, रतिराम, मास्टर पन सिंह मौजूद रहे।

िवजेताओं काे सम्मानित िकया गया।