तलाव में हुआ साप्ताहिक हवन यज्ञ
झज्जर|आर्य समाजतलाव का साप्ताहिक हवन यज्ञ सत्संग रविवार को किया गया। आर्य समाज मंत्री बिजेंद्र आर्य यज्ञ आर्य उदयभान की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन गांव की मंदिर वाली चौपाल में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के मंत्री मा. वेदप्रकाश आर्य ने शिरकत की। हवन यज्ञ में आहुति डालने के उपरांत मुख्य वक्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीवित माता-पिता, विद्वान और बुजुर्गों को सेवा भाव से तृप्त करके उनका श्रद्धा के साथ सम्मान देना ही श्राद्ध और तर्पण है, कि जो मर चुके है उनके लिए। उन्होंने कहा कि मरणोपरांत भौतिक शरीर दाह संस्कार कर दिया जाता है और जीवात्मा अपने कर्मों के अनुसार ईश्वर की व्यवस्था से जन्म लेकर शरीर धारण कर लेता है। श्राद्ध का गलत अर्थ निकालकर भ्रम फैलाया जा रहा है। जिसे लेकर 5 अक्टूबर को तलाव गांव के राजकीय कन्या पाठशाला में मनाए जाने वाले आर्य समाज तलाव के वार्षिक उत्सव में विस्तार से चर्चा की जाएगी। हवन यज्ञ में आहुति डालने वालों में जयभगवान, जयप्रकाश, बलबीर सिंह, रामकिशन, चंदराम, मा. राजकपूर कृष्ण आर्य, विशाल निशांत आदि सहित बड़ी संख्या में आर्य समाज से जुड़े लोग शामिल हुए।