पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर घर से खुला जन धन के तहत बैंक खाता

हर घर से खुला जन धन के तहत बैंक खाता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की पहल पर झज्जर जिले में रहने वाले सभी परिवारों का अब बैंक में खाता है। इस योजना के तहत झज्जर जिले में एक लाख से अधिक परिवारों ने बैंक खाता खुलवाने में दिलचस्पी दिखाई। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत झज्जर जिले में 1,04,633 बैंक खाते खोले गए।

प्रधानमंत्री जन-धन योजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को संस्थागत आर्थिक विकास से जोड़ना है। जिसके चलते सबसे पहले एक लक्ष्य निर्धारित किया गया कि सभी परिवारों के पास कम से कम बैंक में खाता अनिवार्य हो। झज्जर जिले में ऐसे परिवारों की पहचान के लिए एक सर्वेक्षण भी कराया गया। बिना बैंक खाता वाले परिवारों की पहचान होने के उपरांत झज्जर जिले में संचालित दो दर्जन से अधिक बैंकों के लिए खाता खोलने का एक लक्ष्य निर्धारित किया गया। लीड बैंक मैनेजर प्रभात शुक्ला ने बताया कि जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने वाले परिवारों को बीमा के दायरे में भी लाया गया।

यहां तक कि खाता संचालन करने पर जरुरतमंद परिवार को पांच हजार रुपए तक के क्रेडिट का प्रावधान किया गया। बैंक खाते के फायदों को देखते हुए लोगों ने स्वयं भी खाता खुलवाने में रूचि दिखाई। ग्रामीण क्षेत्रों के खाता धारकों की संख्या पर नजर डाले तो एक होड़ सी नजर आई।

झज्जर जिले में ऐसे परिवारों की पहचान के लिए एक सर्वेक्षण भी कराया गया।

योजना से जुड़े जिले के निवासी बधाई के पात्र हैं

^प्रधानमंत्रीजन-धन योजना खातेे के माध्यम से लेन-देन होने से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना को सफलता से क्रियांवित करने के लिए बैंकिंग संस्थाओं के साथ-साथ जिले के निवासी भी बधाई के पात्र है। -डॉ.अंशज सिंह,डीसी झज्जर

झज्जर के इन बैंकों में खोले गए हैं खाते

हरियाणाग्रामीण बैंक 35,101,पंजाब नेशनल बैंक 20,961,ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स 5,989, भारतीय स्टेट बैंक 4,881 यूको बैंक ने 3 हजार 637 खाते खोले हैं।