पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराजा सूरजमल जयंती को लेकर हुई तैयारियां

महाराजा सूरजमल जयंती को लेकर हुई तैयारियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। सरछोटूराम धर्मशाला में सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक गुरुवार को हुई। इसकी अध्यक्षता चौ. सर छोटूराम धर्मशाला के अध्यक्ष वेद नहरा ने की। बैठक में सर्व समिति में फैसला लिया कि 15 फरवरी को महाराजा सूरजमल जयंती समारोह में जो कि कैप्टन धर्मपाल क्रिकेट अकादमी दरियापुर में होने जा रही है उसे सफल बनाया जाएगा। बैठक में सरछोटू राम मिशन के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह गुलिया ने बताया कि इस समारोह में क्षेत्र के उन्नतशील किसानों, कवियों सभी छात्रों को महान पुरूषों पर भजन, भाषण में भाग लेगें उनको सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से जगदीश सिंह, महेंद्र सिंह नंबरदार, सुखबीर सिंह खेड़ी जट्ट, मदन सिंह, पूर्व सरपंच मुख्त्यार सिंह मौजूद रहे।