पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाओ संदेश

बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाओ संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | लिंटलएंजल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में अखिल भारतीय विद्या परिषद के सदस्य भावेश पिपलिया ने बच्चों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन 20 मिनट बिजली, पानी को बचाने के लिए प्रेरित किया। पिपलिया सूरत गुजरात से जुड़े हुए हैं। संस्था प्रबंधक केएम डागर ने बच्चों कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने चाहिए गैसों के उत्सर्जन को रोकना चाहिए। प्राचार्या अनादि जांगड़ा ने भी कहा कि पर्यावरण की रक्षा हेतू पेट्रोल-डीजल की व्यर्थ बर्बादी को रोकना होगा। इस अवसर पर संस्था संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया मौजूद रहे।