- Hindi News
- अब बहादुरगढ़ में भी बनेंगे बजुर्गों के पहचान पत्र
अब बहादुरगढ़ में भी बनेंगे बजुर्गों के पहचान पत्र
बहादुरगढ़ | जिलास्तरपर बनने वाले सीनियर सिटीजन के पहचान पत्र अब बहादुरगढ़ में भी बनेंगे। सीनियर सिटीजन क्लब की मांग पर समाज कल्याण विभाग ने शहरी क्षेत्र के लिए महीने के दूसरे वे तीसरे शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहचान पत्र बनाने का फैसला लिया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के दूसरे तीसरे मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में पहचान पत्र बनाए जाएंगे। सीनियर सिटीजन क्लब के प्रधान हीरा सिंह मान ने कहा कि इससे इलाके के करीब 10 हजार वरिष्ठ नागरिको को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि जिन्होंने झज्जर में आवेदन दिया था वे भी अब बहादुरगढ़ से ही अपना पहचान पत्र प्राप्त कर सकते हैं।