स्वास्थ्य कैंप में 250 ने कराई जांच
जिलाप्रशासन द्वारा गुरूवार को लघु सचिवालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लघु सचिवालय में काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों अपने कार्यों के सिलसिले में आए लोगों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।
समयरहते परेशानियों का करें निवारण
अतिरिक्तउपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने शिविर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य को नजर अंदाज करते है, जिसके चलते छोटी-छोटी परेशानी बाद में बड़ी बीमारी बन जाती है। समय रहते इन परेशानियों का पता लग जाए तो शरीर को निरोग रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय में जिले के सभी क्षेत्रों से लोग आते है, यहां पर स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन से स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का संदेश जिले भर में जाएगा। उन्होंने स्वयं भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में दो सौ पचास से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर लोगों को चिकित्सीय परामर्श भी दिया।
झज्जर. एडीसीपुष्पेंद्र चौहान स्वास्थ्य कैंप का िनरीक्षण करते हुए।