जेल भरो आंदोलन के लिए 8 टीमों का गठन
झज्जर। अपनीविभिन्न मांगों के लिए केंद्र राज्य सरकार से दुखी सर्व कर्मचारी संघ 26 फरवरी को जेल भरो अंदोलन चलाएगी। इसकी सफलता के लिए जिला ब्लाक स्तर पर आठ टीमों का गठन किया है।
इसका निर्णय कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक में हुआ। कर्मचारी नेता सतबीर सिंह कादयान, जिला सचिव जयपाल गुढ़ा सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सह सचिव राजेंद्र जुलाना ने कहा कि देश की तमाम केंद्रीय ट्रेड यूनियनों अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी संघ के आहृवान पर केंद्र सरकार की पूंजीपतियों के हकों में श्रम कानूनों के बदलाव की हट धर्मिता विदेशी निवेश के खिलाफ 26 फरवरी को पूरे देश में जिला स्तर पर हरियाणा के कर्मचारी सामूहिक गिरफ्तारी देंगी। जेल भरो आंदोलन के लिए ब्लॉक प्रभारी प्रधानों की अध्यक्षा में 8 टीमों को गठन किया गया है। बैठक में सरेंद्र कादयान, जयप्रकाश बैनीवाल, रणवीर खटक, सतबीर अहलावत, अफलातून जाखड़, महावीर निमार्ण, ईश्वर गुढ़ा, आजाद सिंह, अनिल, दिनेश, दीपक, महेंद्र ढाका मौजूद रहे।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पंजाब के सम्मान वेतनमान, ठेके प्रथा की नीतियों पर रोक लगाकर ठेके पर लेग कर्मचारियों को सीधा विभाग के अधीन करना, रिक्त पदों पर भर्ती करना, गेस्ट टीचरों सहित 2 वर्ष की सेवा पूरी कर सके पार्ट टाइम को पक्का करना है।