पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिवानी से खरक आया ट्रक चोरी, मुकदमा दर्ज

भिवानी से खरक आया ट्रक चोरी, मुकदमा दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | पटौदागांव से कोई शातिर ट्रक चुरा ले गया। पुलिस ने पीड़ित मोनू पुत्र गिरधारी की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया है। मोनू ने बताया कि ट्रक संख्या एचआर 69 2595 उसकी बुआ के लड़के फतेह सिंह निवासी खरक जिला भिवानी का था। फतेह सिंह का फोन आया कि उसका ट्रक सुबह गांव पाटौदा आएगा। जिसका चालक यूसुफ निवासी पलवल का है। मोनू ने बताया कि फतेह सिंह ने फोन पर कहा कि चालक यूसुफ से ट्रक की चाबी कागजात अपने पास रख ट्रक को पाटौदा में ही खड़ा करवा लो और चालक को मेरे पास खरक भेज दो। जिसके बाद सोमवार की रात्री जोहड़ के पास खड़े ट्रक को चोर चुरा ले गए। इस घटना का पता मंगलवार की सुबह लगने पर वह कुलाना पुलिस चोकी शिकायत देने के लिए गया। पुलिस ने चालक से पूछताछ कर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।