बस स्टैंड जमा गंदगी, यात्री परेशान
शहरके बस स्टैंड कैंपस में खड़े होकर आप को नहीं लगेगा कि आप किसी जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर हैं। चारों ओर गंदगी के ढेर। दीवारों के साथ फैला पेशाब, इस स्थिति में आम यात्री तो क्या यहां का स्टाफ भी परेशान है।
बस स्टैंड पर प्रतिदिन जिले के अलग-अलग गांव के साथ दूसरे जिलों के लिए बसें चलती हैं। प्रतिदिन यहां पर हजारों की संख्या में दैनिक यात्री पहुंचते हैं। इसके बावजूद शहर के बस स्टैंड पर सफाई का कोई ध्यान नहीं है। परिसर के अंदर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिले के कारण समूचा माहौल दूषित रहता है। कर्मचारियों की शिकायत है कि बस स्टैंड परिसर के चारों ओर दीवारों के साथ इतना अधिक पेशाब फैला रहता है कि परिसर के अंदर बरसात के पानी की तरह इससे बच कर निकला होता है।
लोगबोले, प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत
सफाईकी उचित व्यवस्था होने के कारण बस स्टैंड आने वाले हर कोई यहां की व्यवस्था को कोसता है। दैनिक यात्री संजीव कुमार रवेंद्र ने बताया कि बस स्टैंड परिसर ने बैठने की पूरी व्यवस्था है और ही पीने के पानी है। गंदगी के कारण इस क्षेत्र में रुकना दुश्वार हो जाता है। इनकी प्रशासन से गुहार है कि इस स्थिति को देखते हुए यहां पर सफाई व्यवस्था पर कहीं अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
महीनोंसे टूटा हुआ है सीवरेज का ढक्कन
बसस्टैंड परिसर में एक गेट के पास कई महीनों से सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है। इससे लगातार पानी ओवर फ्लो होता रहता है। बरसात के दिनों में तो यहां निकलना मुश्किल हो जाता है। बसें भी इस क्षतिग्रस्त सीवर के कारण बचकर निकलती हैं। इसके बाद भी इस स्थिति को दूर नहीं किया जा रहा है, जबकि कर्मचारी संगठनों के कार्यालय भी इसी क्षेत्र में हैं, लेकिन किसी को यह दुर्दशा नजर नहीं आती।
झज्जर. येहालत है शहर के बस स्टैंड कैंपस की। यहां महीनों से सफाई तो नहीं हुई।