पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एक क्लिक पर जानिए देशी विदेशी पक्षियों के बारे में

अब एक क्लिक पर जानिए देशी-विदेशी पक्षियों के बारे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौ मीटर की दूरी तक निर्माण की अनुमति नहीं

यदिआप को किसी पक्षी के बारे में जानकारी चाहिए या फिर उसकी आवाज सुनना की चाहते हैं, तो इसके लिए भिंडावास पक्षी बिहार पहुंच जाएं। यहां पक्षी विहार में जो देशी-विदेशी पक्षी आपको नजर आता है तो उसकी जानकारी यहां पर एक क्लिक दबाकर हासिल की जा सकती है।

यहां आपको संबंधित पक्षी की प्यारी आकर्षित कर देने वाली आवाज सुनाई देगी। इसके लिए एशिया के प्रसिद्ध भिंडावास पक्षी विहार में इंटरपिटेशन एवं जागरूकता सेंटर बनाया गया है। यह सेंटर एक अक्टूबर से आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगा।

बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर भिंडावास पक्षी बिहार करीब 1200 एकड़ में फैला जंगल झील क्षेत्र है। यहां साल भर में 300 से अधिक देसी-विदेशी प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। इनमें 120 के करीब देसी 180 के करीब विदेशी पक्षी शामिल हैं। सर्दियों के मौसम इस क्षेत्र में पक्षियों की संख्या बढ़ जाती है। इसी देखते हुए यहां पिछले कुछ वर्षों से तैयार किए जा रहे इंटरपिटेशन एवं जागरूकता सेंटर को पूर्ण लुक दिया जा रहा है। इस सेक्टर को एक अक्टूबर को आम जनता के लिए खोले जाने से यहां पर अफसरों के दौरे शुरू हो गए हैं। पंचकुला से लेकर गुड़गांव और रोहतक के अधिकारियों ने इन दिनों यहां पर डेरा डाला हुआ है।

सेंटर को बांटा तीन भागों में

इंटरपिटेशनएवं जागरूकता सेंटर को मुख्य रूप से तीन भागों में बाटा गया। एक भाग में भिंडावास के इतिहास और इसकी आस-पास के क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश की झलक है। दूसरे भाग में पक्षी से संबंधित जानकारी और उनकी आवाज सुनने की सुविधा। तीसरे भाग में विदेश से आने वाले पक्षियों के चित्र और वे किस क्षेत्र से आते हैं इसके बारे में नक्शा चस्पा किया हुआ है।

जलकुंभी मुक्त की झील

भिंडावासझील में पक्षियों के बैठने में जलकुंभी बड़ी समस्या है। इसे देखते हुए झील से जलकुंभी को मुक्त किए जाने का काम तेजी से चल रहा है। इस काम को देख रहे गुड़गांव के डीएफओ सुभाष यादव का कहना है कि 280 एकड़ से जलकुंभी निकाली जा चुकी है, जबकि अन्य क्षेत्र में इस दिशा में काम चल रहा है।

भिंडावास झील सिंचाई विभाग की जमीन पर है। यह कोई प्राकृतिक झील नहीं, बल्कि सिंचाई विभाग के पानी को स्टोर करने का साधन मात्रा था, जेएलएन नहर का पानी लिफ्ट करने की स्थिति में अतिरिक्त पानी को इसमें