- Hindi News
- मिट्टी पर ही बनाई जा रही है सीसी की सड़क
मिट्टी पर ही बनाई जा रही है सीसी की सड़क
साल्हावासब्लाक के कन्हवा गांव सीसी से तैयार की जाने वाली फिरणी में लापरवाही बरती जा रही है। यहां पूरे अनुपात में निर्माण सामग्री नहीं डाली जा रही है। इसके कारण सीमेंट कंकरीट से तैयार होने वाली इस सड़क की मजबूती पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। पंचायती राज की ओर से विभागीय स्तर पर करवाए जाने वाले इस काम को लेकर अफसरों की लापरवाही सामने रही है।
बता दें कि कन्हवा गांव से भिंडावास तक की करीब 450 मीटर की सीसी की फिरणी तैयार की जा रही है। इस पर विभाग की ओर से 10 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है। 15 फीट चौड़ी इस सीसी की सड़क के लिए 7 इंच सीमेंट कंकरीट इसके नीचे 6 इंच का मोटा पत्थर डालना होता है, लेकिन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इस मामले में खानापूर्ति की जा रही है। हालत यह है कि बुधवार को गांव की चौपाल के समीप से सड़क तैयार किए जाने का काम चल रहा था, लेकिन यहां पर सीसी की सड़क के लिए एक से दो इंच तक भी मोटा पत्थर नहीं डाला जा रहा था ही इसको कंप्रेश किया जा रहा है। मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी होने के कारण काम लेबर के हवाले छोड़ा हुआ था। इतना ही नहीं सड़क तैयार करने के बाद इसके ऊपर पानी डालने की भी कोई व्यवस्था नहीं की हुई थी, जिसके कारण सीसी की सड़क में टूटने की नौबत आगे आने वाले पैदा होगी।
^धर्मशाला के समीप हो सकता है कि पत्थर की मात्रा कम हो, लेकिन इसका अनुमान काम शुरू करने से पहले नहीं लगाया गया था। बाद में ग्रामीणों की गुहार पर इस काम को आगे बढ़ाया गया। जो अन्य काम हुआ है। वहां पर गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है। सीसी की सड़क डालने के बाद वाइब्रेटर खराब हो गया होगा, इसी कारण उसका उपयोग शायद नहीं किया जा रहा होगा। इसके बावजूद वह काम को चेक कर लेते हैं, जहां कमी होगी उसको दूर किया जाएगा। - अजयकुमार, जेई।
सीसी की सड़क तैयार करने के बाद उस पर कंप्रेशर नहीं चलाया जा रहा है।
झज्जर. मोटेपत्थर की कमी के कारण मिट्टी के ऊपर ही सीसी की सड़क तैयार की जा रही है।