पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीकेज रोकने के लिए वॉल्व ठीक करने का काम शुरू

लीकेज रोकने के लिए वॉल्व ठीक करने का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीताराम गेट सहित दूसरे हिस्सों में पानी लीकेज की समस्या को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग आखिर हरकत में गया है। बड़े स्तर पर शहर में लीकेज ठीक करने काम शुरू किया गया है। खास बात यह है कि सीता राम गेट पर वाल्व ठीक करने का काम दो महीने में दूसरी बार हो रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दिशा में सुध लेने पर लोगों में अब स्वच्छ पानी की उम्मीद जागी है।

बता दें कि दैनिक भास्कर में स्थानीय लोगों ने शहर में जगह-जगह पानी की लीकेज होने के संबंध में शिकायत की थी। इन समाचारों के प्रकाशित होने के बाद विभाग ने समूचे शहर में किसी भी जगह होने वाले पानी की पाइप लाइन की लीकेज को गंभीर मना है। विभाग के निर्देश पर अब इस दिशा में काम शुरू हो गया है।

सीताराम गेट के पास इस दिशा में काम शुरू हो गया है। इसके ठीक होने से जहां लोगों को पीने का स्वच्छ पानी मिलेगा। वहीं राशन में मिलने वाले पानी बेकार में नालों के अंदर नहीं जाएगा। सुबह से शुरू हुए इस काम को चेक करने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई। यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पानी की आपूर्ति शुरू करने से पूर्व इस प्रकार की लीकेज को बंद कर दिया जाए ताकि लोगों को असुविधा रहे।

झज्जर. गाजीकमाल के पास सड़क पर लीक हो रहे पानी की सप्लाई को दुरुस्त करने का काम मंगलवार से किया गया।