सीवरेज का मलबा सड़क पर ही छोड़ा
अंबेडकरचौक से बीकानेर रोड का हाल इन दिनों खराब है। यहां सीवरेज की सफाई का कार्य तो चल रहा है, लेकिन सड़क पर गंदगी का आलम है। सड़क निर्माण का कार्य भी बीच में ही लटका हुआ है। इस स्थिति के बीच अब यहां पर सीवर भी ओवर फ्लो करने लगे हैं।
इसके कारण यहां के दुकानदार अन्य राहगीर परेशान हैं। संदीप कुमार, हरबीर सिंह ने बताया कि प्रशासन का जन सुविधाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस समस्या की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जो लोग सीवरेज सफाई का काम कर रहे हैं, वे स्वच्छता का ख्याल नहीं रख रहे हैं। सड़क पर मलबा डाल दिया जाता है, जिसे जल्दी नहीं उठाया जाता।
झज्जर. बीकानेरचौक पर सीवरेज की सफाई के दौरान सड़क पर डाल दिया मलबा, राहगीर परेशान।