बोलेरो चोरी मामले में फरार अपराधी काबू
झज्जर। वर्ष2013 में सुंदरहेटी गांव से एक बोलेरो चोरी करने के मामले में न्यायिक हिरासत से फरार एक उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव इस्माइलपुर निवासी सुनील पुत्र धर्मपाल ने झज्जर जिले के गांव सुंदरहेटी में महीपाल पुत्र सूरत सिंह के घर से 16 मार्च 2013 को उसकी बोलेरो चोरी की थी। इसी मामले में वह अंतिम बार 19 दिसंबर 2013 को कोर्ट में पेश हुआ था और उसके बाद से ही फरार था। उसे स्टेशन कोसली के नजदीक अरेस्ट कर लिया गया।