पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज, 6 से 19 वर्ष के बच्चों को दी जाएगी दवा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज, 6 से 19 वर्ष के बच्चों को दी जाएगी दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर/ बहादुरगढ़ | राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस के तहत बुधवार को सभी स्कूलों में बच्चों के पेट के कीड़े मारने वाली दवा दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस विशेष मुहिम के लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। सीएमओ श्रीराम सिवाच ने बताया कि सरकार की ओर से प्रयास हैं कि किसी भी प्रकार की बीमारी के चलते कोई बच्चा अस्वस्थ हो, इसके लिए विशेष मुहिम चलाते हुए बच्चों को स्वास्थ्य वर्धक दवा दी जा रही है। सभी राजकीय निजी विद्यालयों में 6 से 19 आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय प्रांगण में ही दवा दी जाएगी, साथ ही के ईंट भट्ठों पर मौजूद श्रमिकों के बच्चों को भी यह दवा दी जाएगी।

आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ-साथ विभिन्न कैंप के माध्यम से बच्चों को दवा दिए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इस दिन के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है ताकि निर्धारित आयु के हर बच्चे को दवा दी जा सके। उन्होंने बताया कि किसी कारण से यदि बुधवार को दवा लेने से कोई बच्चा वंचित रह गया है तो उसे 15 फरवरी को दवा दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...