महिला थाना में महिलाओं को दिए सुरक्षा के टिप्स
झज्जर | महिलापुलिस थाना झज्जर ने लड़कियों महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति सजग रहने तथा इस तरह के अपराधियों का डटकर मुकाबला करने के जागरुक किया। झज्जर शहर के बस अड्डा पर महिलाओं से मुलाकात में महिला पुलिस ने किसी कारण से रात में सफर करने पर उन्हें सुरक्षा संबंधी विशेष हिदायतें दी। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने बताया कि महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा महिलाओं छात्राओं से सीधा संवाद करके उन्हें किसी तरह के अपराध से ना डर के अपराधी को उचित जवाब देने तथा तुरंत महिला थाना को 01251252061 अथवा महिला हैल्प लाईन नंबर 1091 पर सूचित करने के संबंध में प्रेरित किया जा रहा है