पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश में सख्ती, एजेंटों के माध्यम से दिल्ली में करा रहे लिंग जांच

प्रदेश में सख्ती, एजेंटों के माध्यम से दिल्ली में करा रहे लिंग जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रूणलिंग जांच पर प्रदेश में सख्ती के बाद अब दिल्ली के अस्पतालों का जाल साथ लगते हरियाणा के जिलों तक फैला है। इन जिलों में बैठे एजेंट कमीशन लेकर लिंग जांच कराने वाली महिलाओं को दिल्ली के अस्पतालों में भेज रहे हैं। छह माह के दौरान बहादुरगढ़ और रोहतक से तीन एजेंट स्वास्थ्य विभाग की टीम पकड़ चुकी है। एक साल के दौरान बाहरी राज्यों में प्रदेश की महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच के 11 मामले पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अब दूसरे राज्यों के तथाकथित अस्पताल एजेंटों के माध्यम से हरियाणा में अपना जाल फैला रहे हैं।

लिंगजांच का भंडाफोड़ करने के लिए ऐसे रचा चक्रव्यूह : झज्जरप्रशासन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और सीआईए की टीम ने बहादुरगढ़ के एक एजेंट को दिल्ली के पंजाबी बाग में लिंग जांच कराते पकड़ा। सूचना के आधार पर झज्जर की उपायुक्त अनिता यादव ने पीएनडी एक्ट के तहत नोडल अधिकारी और सीआईए प्रभारी की अगुवाई में टीम गठित की। टीम ने एक महिला को भ्रूण की जांच कराने के बहाने एजेंट के पास भेजा तो एजेंट आकाश ने महिला से 11 हजार रुपए में सौदा तय कर लिया और सोमवार सुबह 8 बजे बस स्टैंड पर बुलाया।

एजेंट महिला को लेकर शिवाजी मेट्रो स्टेशन पर ले गया, प्रशासन की टीम भी पीछा करते हुए रही थी। स्टेशन पर एक कार में आई महिला ने एजेंट से पैसे लेकर ग्राहक के हाथ पर कोड बना दिया और अस्पताल का नाम बताया। एजेंट महिला को लेकर पंजाबी बाग अस्पताल में पहुंचा जहां हाथ पर कोड देखकर लिंग जांच की गई। एजेंट का पीछा कर रही प्रशासन की टीम ने लिंग जांच करने वाले डॉक्टर और एजेंट को धर दबोचा।

कोड देने वाली महिला का अभी पता नहीं चला

^भ्रूणलिंग जांच के आरोप में पकड़े दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कोड देने वाली महिला का अभी पता नहीं चल पाया है। लिंग जांच कराने और करने वालों के खिलाफ और सख्ती से अभियान जारी रहेगा। -राकेशदहिया, एसडीसीओ, एफडीए

मंगलवार को भ्रूण लिंग जांच में पकड़े पंजाबी बाग स्थित अस्पताल के डॉक्टर अरुण सिंह और एजेंट आकाश को दिल्ली की कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शिवाजी मेट्रो स्टेशन के पास फर्जी ग्राहक को कोड देने वाली कार से आई महिला का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया। प्रशासन की टीम और पुलिस महिला की तलाश में लगी है।

खबरें और भी हैं...