16 को नए बस स्टैंड पर पांच जिलों के नवनिर्वाचित पंच लेंगे शपथ
कृषि,पंचायत एवं विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पांच जिलों में अपने हलके के झज्जर जिले को अहमियत दी है। इस तरह झज्जर के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब पांच जिलों के पंच 16 फरवरी को एक साथ पंचायत संविधान की शपथ लेंगे। इस समारोह की तैयारियों के लिए डीसी अनिता यादव पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ नए बस स्टैंड का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य मंच के साथ ही वीआईपी सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। समारोह में पहुंचने वाले पंचों के लिए विशेष रूप से समारोह स्थल के निकट पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। मौके पर एसडीएम झज्जर पंकज सेतिया, डीडीपीओ विशाल कुमार, डीएसपी हंसराज राजीव, डीआईपीआरओ नीरज मौजूद रहे।
ये वीआईपी आएंगे समारोह में
झज्जरजिला मुख्यालय पर 16 फरवरी को रोहतक मंडल के तहत आने वाले पांचों जिलों के नवनिर्वाचित पंचों का शपथ ग्रहण समारोह झज्जर के नए बस स्टैंड में होगा। समारोह स्थल के निरीक्षण के दौरान डीसी अनिता यादव ने बताया कि झज्जर में रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत करनाल जिलों के नवनिर्वाचित पंचों को हरियाणा के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्ण पाल पंवार, मुख्य संसदीय सचिव शीश सिंह विर्क सहित पांचों जिलों के विधायक मौजूद रहेंगे।
मुख्य मंच के साथ ही वीआईपी सांस्कृतिक मंच भी तैयार होगा
झज्जर. पंचोंके शपथ ग्रहण समारोह के स्थान के चयन के लिए निरीक्षण करतीं डीसी अनिता यादव साथ में एसपी सुमित कुमार।