निशक्त बच्चों के साथ मनाया चॉकलेट-डे
झज्जर| आर्यनगर स्थित सवेरा स्कूल में मंगलवार को चॉकलेट डे मनाया गया। सवेरा स्कूल में पढ़ने वाले मंदबुद्धि बच्चों के साथ आर्य नगर स्थित डेली नीड्स की टीम ने मूक-बधिर बच्चों के साथ क्रिकेट खेल कर बच्चों को उत्साहित किया। टीम के सदस्य राहुल ने बताया कि चॉकलेट डे के अवसर पर टीम ने विभिन्न प्रकार की चॉकलेट क्रिकेट खेलना के लिए खेल सामान भी वितरित किया। इस अवसर पर टीम ने मूक-बधिर बच्चों के साथ क्रिकेट मैच खेला उन्हें कहानियां भी सुनाई।