- Hindi News
- जलघर के टैंक सूखे, पांच घंटे ही हो पाई सप्लाई
जलघर के टैंक सूखे, पांच घंटे ही हो पाई सप्लाई
शहरके कई क्षेत्रों में जलापूर्ति पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। जनता ने नौ साल तक विकास के दावे करीब से सुने, लेकिन उसके मुताबिक हालात नहीं बदले। सोमवार को पानी की आपूर्ति शुरू तो हुई, लेकिन पांच घंटे ही चल पाई। इस बीच वाटर टैंक ही सूख गया। अफसरों का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान होगा।
बता दें कि हाल ही में छारा रोड जलघर की मोटरों की क्षमता को दोगुना किया गया, लेकिन स्थिति यह है कि बावजूद इसके आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। रविवार को आधे शहर में पानी का संकट पैदा हो गया था। सोमवार को व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया, तो यह आपूर्ति अधिक देर तक बहाल नहीं रखी जा सकी। सुबह नौ बजे शहर के कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू की गई, यह सिलसिला दो बजे तक चला और इसके बाद टैंक से क्लियर वाटर खत्म हो गया। लिहाजा पानी होने के कारण आपूर्ति को रोक दिया गया।
फिल्टरप्लाट की मोटरों की क्षमता बढ़ाई तो रॉ वाटर की नहीं
छारारोड के वाटर वर्क्स की हाल ही में फिल्टर प्लांट पर लगी मोटरों की क्षमता को दोगुना किया गया है। बदलाव के दौरान पानी की आपूर्ति बाधित हो गई, लेकिन अब स्थिति यह है कि रॉ वाटर की मोटरों की क्षमता वही पहले जैसी है, लिहाजा पानी की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा। फिल्टर वाटर पर ज्यादा क्षमता की मोटरें पानी को जल्द ही फेंक देती हैं। लिहाजा फिर पिछले से इनको आपूर्ति नहीं मिल सकती है। जिसके कारण स्थिति वही पहले जैसे ही है।
सोमवार कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की गई थी, लेकिन दोपहर को पानी टैंक में क्लियर वाटर ही खत्म हो गया। उम्मीद है कि 7-8 घंटे में फिर से पानी का लेवल ठीक हो जाएगा। इसके बाद मंगलवार को मेन बाजार में पानी की आपूर्ति की जाएगी। जलघर पर काम चल रहा है। जल्द ही रॉ वाटर की मोटरों को बदला जाएगा। अभी नया फिल्टर प्लांट भी शुरू होना है। लोगों को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा।
नारायणजेई, छारारोड वाटर प्लांट।
बच्चे ढो रहे हैं पानी
स्कूटरपर पानी की कैन और महिलाओं के सिर पर पानी का मटके की परंपरा खत्म नहीं हो सकी है। लोगों की शिकायत है कि अब तो बच्चों को भी पानी की व्यवस्था करने में देखा जा सकता है। इनका कहना है कि विकास के नाम पर पैसा खर्च होने के बावजूद लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। अब स्वयं शिक्षा मंत्री के हलके में पानी की किल्लत