पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय की परीक्षाएं 8 नवंबर तक

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय की परीक्षाएं 8 नवंबर तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीडाॅ. चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान की ओर से माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए आयोजित परीक्षाओं के शांतिपूर्वक संचालन के लिए जिले में धारा-144 लागू कर दी है। यह परीक्षाएं दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के दौरान आठ नवंबर तक चलेंगी। आदेशों में पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, आग्नेयास्त्र लेकर चलने, तलवार, गंडासी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू अन्य हथियार लेकर चलने पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी।