पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादली से 4 झज्जर से 2 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

बादली से 4 झज्जर से 2 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि एक अक्टूबर

भास्करन्यूज | झज्जर

विधानसभाचुनाव के लिए नामांकनों की जांच का कार्य सोमवार हुआ। नामांकनों की जांच के बाद बादली से 4 प्रत्याशियों और झज्जर से दो प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए। इन सीटों से क्रमश: 20-20 नामांकन दर्ज हुए थे। हालांकि जिनके नामांकन रद्द हुए हैं वो प्रत्याशी के कवरिंग उम्मीदवार हैं। अब नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि एक अक्टूबर है।

66-झज्जर(अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों की ओर से पांच उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। इनमें कांग्रेस की ओर से गीता भुक्कल प|ी दलबीर सिंह भुक्कल निवासी मकान नंबर 608 वार्ड नंबर 17 तलाव रोड झज्जर, बहुजन समाज पार्टी के गोपी राम पुत्र चंदराम निवासी मकान नंबर 2395/31 शिव नगर कॉलोनी भिवानी रोड रोहतक, भारतीय जनता पार्टी के दरियाव सिंह पुत्र इमरत लाल निवासी छावनी मोहल्ला झज्जर, हरियाणा जनहित कांग्रेस(बी.एल.) के नरेश कुमार पुत्र कालिया राम निवासी सिलानी गेट झज्जर तथा इंडियन नेशनल लोकदल के साधुराम पुत्र रामप्रसाद निवासी गांव सूरजगढ़ तहसील मातनहेल जिला झज्जर है। रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों की ओर से तीन प्रत्याशी है। जोकि विजय दिलहोड़ पुत्र जागेराम निवासी गांव तलाव जिला झज्जर, हरियाणा लोकहित पार्टी की सुनीता उर्फ धापा निवासी गांव छा रा जिला झज्जर, समस्त भारतीय पार्टी की ओर से हंसराज नागर पुत्र बनवारी लाल निवासी दमदमा मोहल्ला जिला झज्जर है। इसी प्रकार निर्दलीय उम्मीदवारों में ओमल खन्ना पुत्र रमेश खन्ना निवासी मकान नंबर 435 वार्ड 16 छावनी झज्जर, कप्तान बिरधाना पुत्र कृष्ण निवासी गांव बिरधाना जिला झज्जर, जयप्रकाश पुत्र रामानंद निवासी मकान नंबर 268/2 वार्ड 6 झज्जर, नरेंद्र कुमार कटारिया पुत्र रामरिख दास कटारिया निवासी मकान नंबर 106 वार्ड नंबर 4 सीताराम गेट झज्जर, नरेश चंद्र पुत्र धूप सिंह गांव सूरजगढ़ जिला झज्जर, मामन सिंह पुत्र सिंह राम निवासी गांव तुंबाहेड़ी जिला झज्जर, विजय कुमार पूनिया पुत्र राम निवास निवासी गांव भाकली तहसील कोसली जिला रेवाड़ी, सुनील कुमार पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव सिरसल जिला कैथल, हरद्वारी लाल पुत्र बतन राम निवासी गांव छा रा झज्जर तथा हरीराम पुत्र कुंदन लाल निवासी वार्ड नंबर 12 मोहल्ला कानूनगो झज्जर है।