पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव में शराब बिक्री पर प्रशासन मुस्तैद

चुनाव में शराब बिक्री पर प्रशासन मुस्तैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | चुनावमें वोटरों को लुभाने के लिए शराब की खपत हो इस पर अफसर निगरानी रख रहे हैं। साथ ही राजनैतिक दलों द्वारा आयोजित जनसभाओं में किए जाने वाले खर्च का रिकार्ड भी दुरुस्त रखा जा रहा है।

शराब मसले पर उपायुक्त ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को चुनाव के दौरान जिले में शराब की खपत चुनावी खर्च की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त डाॅ. चंद्रशेखर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान शराब सहित मतदाताओं को प्रभावित करने वाले सभी पहलुओं पर पूरी निगरानी रखी जाए। किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने सभी निर्वाचन सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी रैंप इत्यादि की सुविधा सुनिश्चित करवाएं। वहीं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों तथा उम्मीदवारों द्वारा की गई सभी मौखिक अथवा लिखित शिकायतों का रिकार्ड भी दर्ज करेंगे और प्रत्येक शिकायत के सामने समय का भी इंद्राज होगा।