पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिहाड़ के कैदी होंगे चौटाला के मंत्रीमंडल में : कृष्णपाल गुर्जर

तिहाड़ के कैदी होंगे चौटाला के मंत्रीमंडल में : कृष्णपाल गुर्जर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुर्जरसमाज से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए भूतल परिवहन मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जेल में शपथ लेने की बात करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को यह भी साफ करना चाहिए कि उनके सपनों के मंत्रीमंडल में क्या सभी मंत्री तिहाड़ जेल के कैदी ही होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज तानाशाही की सरकार चलाने वालों का अब समय कभी लौट कर नहीं आएगा।

गुर्जर आज झज्जर जिले के सिकंदरपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ के समर्थन में गुर्जर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। गुर्जर ने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ पार्टी के एक बड़े नेता है। इनकी जीत से बादली हलके समेत पूरे जिले में विकास तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश हमेशा केंद्र की सरकार के साथ ताल से ताल मिलाकर चलता आया है। इस बार भी जनभावनाओं के अनुसार प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की शासन की व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता स्थापित हुई है। इसी तरह हरियाणा में भी हम कुशल और अच्छी सरकार देंगे। जो हर वर्ग के हितों के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हर रोज नए घोटालों की गूंज सुनाई देती थी, लेकिन आज केंद्र में जो सरकार चल रही है, उसमें घोटाले तो दूर की बात गलत नीयत वाले लोगों के लिए भी कोई जगह नहीं है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने जहां प्रदेश के किसानों गरीबों के हितों को बेचकर साहूकारों की जेबें भरी है, वही इनेलो के लोगों ने दस साल पहले अपने कार्यकाल में तानाशाही और गुंडागर्दी का राज कायम किया था। इस अवसर पर ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद लोगों का राजनीति के प्रति नजरिया बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यवस्था और शासन की प्रणाली में जनता का भरोसा कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि बादली इलाके में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की जमीन छिनकर साहूकारों पूंजीपतियों को देने का काम किया है। सिकंदपुर गांव पहुंचने पर कृष्णपाल गुर्जर का लोगों ओमप्रकाश धनखड़ ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

बादली. सिकदरपुरके गुर्जर सम्मेलन में मंच पर भूतल परिवहन मंत्री कृप्णपाल गुर्जर भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड का स्वागत करते हुए।