रासपुर गांव में चलाया स्वच्छता अभियान
निर्मलभारत अभियान के तहत जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में एडीसी की विशेष हिदायत है। मोटीवेटर रामबीर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को रासपुर गांव में स्वच्छता पर प्रकाश डाला गया।
इसमें बताया गया कि बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता कितनी आवश्यक है। उन्होंने खाना खाने से पूर्व हाथ धोने की बात कही। इस मौके पर राजेश सरपंच, बबीता, कविता, दीपक कुमार, रेखा, मंजू मौजूद रही। इसी प्रकार तलाब गांव में जगदीश शर्मा की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसकी अध्यक्षता गांव के सरपंच बलवीर सिंह ने की। इस दौरान डीआरडीए के मोटीवेटर मनोज कुमार साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया। आंगनवाड़ी वर्करों ने भी सफाई के प्रति लोगों को सचेत किया।
झज्जर. मोटीवेटररामबीर सिंह स्वच्छता के बारे में संदेश देते हुए।