Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगरपालिका कर्मचारियों ने प्लाट में डाला कूड़ा
लोकेशन देखकर कूड़ा उठवा दिया जाएगा
^यहमामला उनकी जानकारी में नहीं था, यदि दुकानदारों की शिकायत है, तब लोकेशन देखकर वहां से कूड़ा उठवा दिया जाएगा। सार्वजनिक जगह पर कोई कूड़ा डालते हुए मिला, तब ऐसे लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। कर्मचारियों को भी इस मामले में अधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा जाएगा। संदीप,सेनेट्री अफसर, नगर पालिका झज्जर।
िसलानी गेट के समीप हैंड पंप के पास नगर पािलका ने डाला कूड़ा।
भास्कर न्यूज | झज्जर
जिनलोगों के हाथों में शहर की स्वच्छता की जिम्मेदारी हो और यदि वो ही गंदगी को बढ़ावा देने लगें, तब शहर की स्थिति कैसी होगी, इसका शहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ ऐसी प्रकार की स्थिति है शहर के सिलानी गेट के समीप।
सिलानीगेट के पास कर्मचारी कचरा डालते है : सिलानीगेट के दुकानदार मुनी, सुरेश, नरेंद्र जसबीर ने बताया कि बाजार के बीच एक प्लाट है। यहां लोगों की सुविधा के लिए हैड पंप है, लेकिन कुछ लोग यहां अपनी सुविधा के हिसाब से गंदगी की थैलियां डाल कर निकल जाते हैं। इसके बाद सफाई कर्मचारी आते है, तब वे भी अपने रेहड़ी को यहां पलट देते हैं। जब अधिक कचरा हो जाता है और वह जल सकता है, तब उसमें आग लगा दी जाती है, जबकि कायदे से लोगों द्वारा डाले जाने वाले कचरे पर रोक लगनी चाहिए।
यदि फिर भी यह कचरा मिलता है, तब इसको जलाने की बजाए उठाया जाना चाहिए, लेकिन यदि बाजार के बीच सफाई कर्मचारी ही इससे डंपिंग स्थल बना देंगे, तो शहर में स्वच्छता कैसे होगी।
धुएंसे अधिक परेशानी
प्रभावितलोगों का कहना है कि कूड़ा जलाने पर दिनभर धुंआ उठता रहता है। ऐसे में पर्यावरण दूषित होता है। दुकान के अंदर पंखे चलने के कारण यह धुंआ अंदर ही पहुंच जाता है। लोगों को बैठने में दिक्कत रहती है। दिन में कूड़ा डालने वालों से टोका टोकी की जा सकती है, लेकिन कुछ लोग इसको रात अंधरे ही डाल जाते हैं। नगर पालिका के अधिकारियों को ऐसे लोगों पर चालान की कार्रवाई करनी चाहिए।