16 को नहीं होंगे साक्षात्कार
16 को नहीं होंगे साक्षात्कार
झज्जर।शहरके राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय राजकीय महाविद्यालय, मातनहेल के लिए जनसंचार एवं भौतिकी विषयों में विस्तार व्याख्याता, कंप्यूटर अनुदेशक तथा कंप्यूटर सहायक का पैनल गठित किया जाना है। इसके लिए 16 सितंबर को वाक-इन-इंटरव्यू रखा गया था। चुनाव आचार संहिता लगने के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। इंटरव्यू की आगामी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।