पहले प्यार, फिर शादी अब जान का खतरा
जिलेके धनिया गांव का एक युवक कोसली से गुड़गांव चलने वाली एक निजी बस में कंडेक्टर है। इस रूट पर चलते-चलते उसकी एक महिला सवारी से आंखें चार हुईं अौर दाेनों में प्यार हो गया। इसके बाद इन्होंने शादी कर ली। अब दोनों समाज से कट गए हैं। दोनों बालिग डर और भय के साए में पुलिस के सेफ हाउस में रहने को मजबूर हैं।
सोमवार को एसपी ऑफिस में आए युवक ने बताया कि उसने नूरगढ़, गुडग़ांव निवासी युवती से दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में 10 सितंबर को शादी की। युवक ने बताया कि उसके घर वाले इस शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन युवती के परिजन उसे दामाद मानने को तैयार नहीं है। लिहाजा दोनों को डर बना हुआ है। आर्य समाज मंदिर में शादी होने के बाद से ही वो 11 सितंबर से पुलिस के पहरे में हैं। बताया गया कि युवती के परिजन एक बार दोनों से मिलना चाहते हैं, लेकिन अदालत की परमिशन के बिना पुलिस इस उलझन में पड़ना नहीं चाहती।
वकीलपेश नहीं कर सका अदालत में
प्रेमीजोड़े के मामले में सोमवार को उस समय ऊहापोह की स्थिति बन गई, जब एक वकील प्रेमी जोड़े को अदालत में पेश करने की परमिशन लेने के लिए एसपी आफिस में आया। यहां डीएसपी अजमेर सिंह ने बिना एप्लीकेशन जोड़े को पेश करने की इजाजत नहीं दी। डीएसपी ने वकील को बताया कि अदालत में नए सिरे से परिजनों के समक्ष पेश करने संबंधी एप्लीकेशन लगानी पड़ेगी। उसके बाद ही पुलिस प्रेमी जोड़े को अदालत ले जाने की परमिशन दे सकती है।
^प्रेमी जोड़ा सोमवार को अदालत में पेश नहीं हो सका है। जब पेशी के बाद अदालत का जो फैसला आएगा उसके अनुसार प्रेमी जोड़े को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल उन्हें पुलिस के सेफ हाउस में भेजा गया है। अजमेरसिंह, डीएसपी,झज्जर।