पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 दिन से लघुसचिवालय की लिफ्ट खराब, सीढ़ियों से उतरे विकलांग

3 दिन से लघुसचिवालय की लिफ्ट खराब, सीढ़ियों से उतरे विकलांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिककार्यालयों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में बने लघु सचिवालय यानी मिनी सेक्रेटेरिएट अपनी खूबसूरत इमारत और आम लोगों की सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। हालांकि इन बहुमंजिला इमारत का प्रबंधन जरा सा भी गड़बड़ाया तब आम लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। सेक्रेटेरिएट की एक लिफ्ट तीन दिन से खराब है। लिहाजा कई विकलांग मुसीबत झेलकर सीढ़ियों से उतरने को मजबूर हैं। सोमवार को भी यही नजारा देखने को मिला।

बता दें कि मिनी सेक्रेटेरिएट में तीन लिफ्ट लगी हैं। सोमवार को लिफ्ट संख्या 1 3 चालू थी, लेकिन लिफ्ट संख्या दो जो सेक्रेटेरिएट के प्रवेश द्वार के सामने ही है वह खराब थी। स्थानीय स्टाफ ने बताया कि तीन दिन से लिफ्ट खराब है। इसके कारण विकलांगों और वृद्धों को हांफते हुए सीढ़ी चढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी दौरान सीढ़ी उतरने के बाद एक विकलांग ने बताया कि वो तो हमेशा से ही इसी प्रकार सीढ़ी चढ़कर दूसरी से तीसरी मंजिल तक जाता है।

सचिवालय की सभी तीनों लिफ्ट चालू थीं। अगर इनमें एक बंद हो गई है तो इसकी मुझे जानकारी नहीं है। उसे भी जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

देवेंद्रसिंह, जिलानाजिर, लघु सचिवालय, झज्जर।

लिफ्टमैन की नहीं है सुविधा

दरअसलसेक्रेटेरिएट की किसी भी लिफ्ट पर लिफ्टमैन की भी सुविधा नहीं है। लिहाजा लाचार और अनजान लोग लिफ्ट का लाभ नहीं ले पाते। लिफ्ट में कहीं भी विकलांगों के प्रयोग के लिए नहीं लिखा गया है, लेकिन विकलांग भी सभी लिफ्ट का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई विकलांग कई मंजिला सीढ़ी चढ़ने को मजबूर हो जाते हैं। लिफ्टमैन की सुविधा हो तो प्रवेश गेट पर ही वो विकलांग और वृद्ध लोगों की मदद लिफ्ट के जरिए कर सकता है।

झज्जर. लिफ्टखराब होने पर विकलांग शख्स सीढ़ियों से उतरता हुआ।

लघु सचिवालय की लिफ्ट संख्या 2 जो तीन दिन से खराब है।