- Hindi News
- सीवरेज का पानी सड़क पर बहाये जाने से दुकानदार परेशान
सीवरेज का पानी सड़क पर बहाये जाने से दुकानदार परेशान
शहरके बस स्टैंड रोड के दुकानदार सीवरेज साफ करने वाले कर्मचारियों के रवैये से परेशान हैं। यहां सीवरेज साफ करने की कवायद में बदबूदार पानी सड़कों पर बहा दिया जाता है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
पानी इतनी अधिक मात्रा में निकलता है कि वो दुकानों के पास आकर जमा हो जाता है। बीते एक पखवाड़े से यही मुसीबत दुकानदार झेल रहे हैं। दुकानदार जगत वर्मा और अशोक कुमार ने बताया कि नियम के तहत सीवरेज साफ करते समय उसका मलबा और गंदा पानी सड़क पर नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां सीवरेज साफ करने वाले इस नियम की अवहेलना कर रहे हैं।
सोमवार को पानी को नालों में बहाने की बजाए पंप चलाकर सीधे सड़क पर फैलाया जा रहा है। दुकानदारों ने कहा कि अव्वल तो बरसात से पूर्व ये सफाई कार्य विभाग को कराना चाहिए, लेकिन बरसात का मौसम बीत जाने के बाद भी जब सफाई कार्य हो रहा है वो भी परेशानी भरा। दुकानदारों ने सीवरेज सफाई करने वाली उस मशीन के जरिए बस स्टैंड रोड का सीवर साफ करने की मांग की है, जिसके टैंक में गंदा पानी स्टोरेज हो जाता है।
बस स्टैंड रोड पर सीवर से ओवर फ्लो हुआ गंदा पानी जो सड़क पर फैल जाता है।