पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निमाणा में गोकशी के आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 टीमें गठित

निमाणा में गोकशी के आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 टीमें गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको निमाणा गांव के वन में हुई गोकशी की घटना में आरोपियों को पकड़ने की दिशा में पुलिस तेजी से कार्यवाही करने का दावा कर रही है। घटना के आरोपियों की तलाश शिनाख्त के लिए मंगलवार को दिनभर पुलिस ने छापामारी की। गोकशी के अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए झज्जर पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है जो मामले की गंभीरता को देखते हुए काम कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार एसएचओ झज्जर, एसआईटी झज्जर, सीआईए झज्जर दुलीना चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। मामले में पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी तक गोकशी के मामले में कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। बता दें कि शनिवार की रात अज्ञात गो तस्करों ने निमाणा गांव के वन में पांच गायों को काटा था। काटी गई गायों के अवशेषों को रविवार प्रात: ग्रामीणों ने देखा और सैकड़ों की संख्या में मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने अपना रोष प्रदर्शन किया।

मामले में गांव के दादा दामोदर दास मंदिर में एक पंचायत भी आयोजित की गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी अनूप सिंह एसएचओ सत्यनारायण ने ग्रामीणों गो भक्तों को आश्वासन दिया था कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। गोकशी के इस मामले में गुरुवार 18 सितम्बर को सौंधी स्थित गुलिया खाप चबूतरे पर एक खाप पंचायत का आयोजन भी किया जाएगा।

12 गायों के अवशेष मिलने से बहादुरगढ़ के गोसेवकों में रोष

बहादुरगढ़|रविवारकोनिमाणा माजरी गांवों में 12 गायों के मारने के बाद उनके अवशेष मिलने की खबर से बहादुरगढ़ के गो सेवकों में रोष व्याप्त है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए गोसेवा समिति की बैठक बुलाई गई तथा इस घटना पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। गो सेवा समिति बहादुरगढ़ के अध्यक्ष संदीप आर्य ने इस घटना को पुलिस प्रशासन की उदासीनता कानून के प्रति लापरवाही का परिणाम बताया। जबकि डीआईजी ने गोरक्षा के लिए प्रत्येक जिले में 21 पुलिस कर्मियों की एक टीम बनाई हुई है। आर्य ने कहा कि गो सेवकों के प्रति भी पुलिस प्रशासन की कार्यशैली संतोषजनक नहीं है, समय-समय पर गो सेवकों द्वारा गो माता को बचाने के लिए प्रशासन से निवेदन किया जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। समिति अध्यक्ष संदीप आर्य ने कहा कि अगर अब भी प्रशासन सक्रिय नहीं होता तो सभी गो सेवक समाज को एकत्रित करके सड़कों पर उतरेंगे।