पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिलीवरी के बाद पेट में रुई छोड़ने की जांच आएगी तीन दिन में

डिलीवरी के बाद पेट में रुई छोड़ने की जांच आएगी तीन दिन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएचसी में डिलीवरी के बाद की कथित लापरवाही का मामला

भास्करन्यूज | झज्जर

मातनहेलपीएचसी में डिलीवरी के बाद महिला के पेट में रुई छोड़ने की गंभीर लापरवाही की जांच सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से पिछले 24 दिन से जारी है। वहीं, इस संबंध में एसएमओ सतेंद्र वशिष्ट ने स्पष्ट किया है कि इस केस की जांच का मामला अंतिम चरण है और तीन दिन के बाद जांच रिपोर्ट से खुलासा होगा, कि आखिर इस मामले में किस नर्स द्वारा किस स्तर पर लापरवाही की गई थी।

बता दें कि बिरोहड़ गांव की 21 वर्षीय प्रवीण डिलीवरी के लिए मातनहेल पीएचसी में आई। 16 दिन के बाद उसको सिविल अस्पताल लगाया गया, जहां उसके पेट में डिलीवरी के दौरान रुई छोड़े जाने का आरोप परिजनों की ओर से लगाया गया। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच करने का फैसला लिया था, जिसपर अब जांच जारी और लापरवाही के मामले में जांच रिपोर्ट अगले तीन दिन बाद आने वाली है। हुआ यूं की 6 अगस्त को बिरोहड़ निवासी प्रवीण प|ी पवन कुमार मातनहेल पीएचसी में डिलीवरी के लिए पहुंची यहां पर नवजात बेटी की हालत खराब हो गई। इसी बीच पवन अपने नवजात बेटे को लेकर झज्जर चले गए। जहां से उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था, लेकिन प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सक संस्थान में बच्चे को भर्ती करने के लिए बेड नहीं मिला, जिसके कारण उसको निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इस बीच उपचार के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया।

^मामला सुर्खियों में आने के बाद एक जांच कमेटी बनी थी। इसकी रिपोर्ट अगले तीन में आनी है। लिहाजा तभी पता चलेगा कि आखिर लापरवाही किस रूप की थी। -सतेंद्र वशिष्ट, एसएमओ,सिविल अस्पताल झज्जर।