पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत रत्न विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस मनाया

भारत रत्न विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर इंजीनियरडे के उपलक्ष्य में जिले की सभी ब्रांचों के इंजीनियर्स ने पद्मश्री भारत र| इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया राय का जन्म दिवस मनाया। इंजीनियरों ने डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले कनाल रेस्ट हाउस में ध्वजारोहण पद्मश्री विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इंजीनियर यशपाल गुलिया ने बताया कि राय ने अपनी कठिन मेहनत और परिश्रम के बल पर एम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग की अलग परिभाषा परिभाषित की। इस उपलक्ष्य पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें दलबीर राठी को जोन का सर्वसम्मति से जोनल सेक्रेटरी चुना गया। इस मौके पर महासचिव अनिल कादयान, सर्वजीत दलाल, जगदीश हुड्डा, धर्मबीर धनखड़, महेंद्र सहरावत, मनोज कादयान, जयभगवान, दलबीर राठी, अजय कटारिया मौजूद रहे।