पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यालय शिफ्टिंग पर किया हवन यज्ञ

कार्यालय शिफ्टिंग पर किया हवन यज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। दूबलधनके राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डा. नवनीता साहनी के नेतृत्व में महाविद्यालय के स्टाफ कार्यालय को नई इमारत में स्थापित करने के अवसर पर हवन यज्ञ किया। प्राचार्या ने बताया कि हवन यज्ञ को हमारे ऋषि मुनियों एवं विद्वानों ने सभी कामों में श्रेष्ठ बताया है। हमें पाश्चात्य संस्कृति को त्याग कर अपनी प्राचीन पद्धति की और अग्रसर होना चाहिए। हवन यज्ञ से पर्यावरण में शुद्धता होती है। इसमें कई विकारों को दूर करनी की क्षमता है। हमें गाय एवं गुरु माता पिता का हमेशा आदर सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय रोहतक से सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. जगदीश नेकीराम शर्मा, डाॅ. निर्मला कायत, अभिलास रोहिला, आजाद सिंह, कुमारी रेखा मल्होत्रा, डाॅ. विकास. डाॅ. योगेश मौजूद रहे।