पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर शिक्षकों और बच्चों ने दिया संदेश

हिंदी दिवस पर शिक्षकों और बच्चों ने दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कविता में कुसुम तो गायन में चांदनी रही अव्वल

झज्जर.गुड़गांवरोड स्थित इंदिरा प्रिय दर्शिनी महिला महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में स्नातक के तीनों संकायों की छात्राओं ने कविता गायन और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कविता पाठ में कुसुम सोनी, समूह नृत्य में कुसुम, डिम्पल और बिंदु, गायन में चांदनी ने प्रतिभा के बल पर पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. बाला धनखड़ ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर छात्राओं को समाज में फैली बुराइयों के बीच मजबूत रहने और स्वयं को संयम बरतने मजबूत रहने की प्रेरणा दी और छात्राओं से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में योगदान के लिए प्रेरित किया।

झज्जर. शनिवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में मानव श्रृखला में शिक्षक बच्चे।

भास्कर न्यूज | झज्जर

हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कई शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम हुए,जिसमें स्कूली बच्चों ने हिंदी में निबंध लेखन, भाषण, पोस्टर मेकिंग के तहत हिंदी के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया और हिंदी को बढ़ावा देने के संदेश दिए।

लिटिल एंजल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने कविता और भाषण के माध्यम से हिंदी के इतिहास, वर्तमान और भविष्य के बारे में बताया। कुमारी निरंजना, तरुणा, आरती, अंजलि छात्रा विवेक ने हिंदी भाषा विषय पर अपने विचार रखे। बच्चों ने कविता पाठ किया। हिंदी प्राध्यापक कपिल शर्मा, संस्कृत प्राध्यापक सीमा अहलावत, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने हिंदी भाषा के उद्भव, विकास के इतिहास पर प्रकाश डाला तथा ज्ञान विज्ञान कंप्यूटर की भाषा के रूप में उभरती हिंदी पर संतोष व्यक्त किया। जयदेव दहिया ने कहा कि आने वाले दशक में हिंदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम रहेगी। संस्था के संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, प्रबंधक केएम डागर, प्राचार्या अनादि जांगड़ा रीतू चहल ने अपने विचार रखे। मंच संचालन की छात्रा पूजा चहार ने की।

वहीं हिंदी दिवस पर आरईडी स्कूल में कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें नारा लेखन प्रतियोगिता में नैंसी ने पहला तो आरजू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अर्श ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में नैंसी हर्ष दूसरे स्थ