आईजी ने यह आदेश दिए
आईजी ने यह आदेश दिए
बैठकमें आईजी अनिल राव ने कहा कि जिले में बने हर मतदान केन्द्र का संबंधित थाना प्रबंधक चौकी इंचार्ज निरीक्षण करेगा और चुनाव के दौरान सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए खाका तैयार किया जाएगा। जिला के प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की जांच की जाए। अवैध शराब को पकडऩे के लिए सख्त कदम उठाए जाए। महिला पर होने वाले अपराधों अन्य किसी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाएं जाएं।
आईजी अनिल राव पुलिस अफसरों की बैठक में दिशा-निर्देश देते हुए।
चुनाव में सुस्ती बर्दाश्त नहीं : आईजी
चुनाव आचार संहिता लगने पर आईजी रोहतक रेंज ने ली पुलिस अफसरों की बैठक
भास्करन्यूज | झज्जर
पुलिसअधीक्षक कार्यालय में शनिवार को रोहतक मंडल के आईजी अनिल राव ने पुलिस अधिकारियों की एक बैठक कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए आयोग द्वारा दिए गए आदेशों की पालना करने की बात कही।
पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों की पालना में सुस्ती की शिकायत की बात कहते हुए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने की सलाह दी। कोई भी पुलिस कर्मचारी अधिकारी किसी भी राजनीतिक दल की किसी गतिविधि या चर्चा में शामिल नहीं होगा। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिले में किसी भी अपराध में शामिल उद्घोषित अपराधी बेल जंपर, मोस्ट वांटेड, पैरोल जंपर तथा अदालतों से जारी गैर जमानती वारंट पर कार्रवाई करते हुए ठोस कार्यवाही करने के आदेश दिए। आईजी अनिल राव ने जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के प्रयासों पर एसपी बलबीर सिंह की कार्यशैली की सराहना की। इस मौके पर डीएसपी धारणा यादव, डीएसपी शमशेर सिंह, अनूप सिंह सभी थाना प्रबंधक चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे।