- Hindi News
- कहीं पानी की पाइप टूटी तो कहीं सीवर का ढक्कन गायब
कहीं पानी की पाइप टूटी तो कहीं सीवर का ढक्कन गायब
शहरकी सड़कों का इन दिनों बुरा हाल है। कहीं पानी की पाइप लाइन टूटी है, तो किसी चौराहे से सीवर का ढक्कन ही गायब है। इस स्थिति में शहरवासी परेशान हैं। कई जगह हादसे की नौबत आने लगी है, जिसके कारण लोगों ने स्वयं ही सुरक्षा की दृष्टि से इनके पास पत्थर रख दिए हैं।
मेन बाजार के रहने वाले मुकेश शर्मा, हरकिशन जून, नंदलाल, सुंदर लाल कपूर, सचिन कुमार ने बताया कि शहर में सीवर के ढ़क्कन टूटने गायब होने की शिकायत बढ़ रही है, जिसके चलते अब स्थिति खतरनाक बनी हुई है। यादव धर्मशाला के समीप एक निर्माणाधीन सड़क के हिस्से में एक सीवर का ढक्कन वाहनों की आवाजाही से टूट चुका है।
पिछले तीन से अब इसके कारण दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। रात के समय बड़े वाहन भी इससे बचते नजर आते हैं। ऐसे में यहां पल पल हादसा होने की समस्या बनती रहती है। जब शिकायत के बावजूद इस तरफ प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया, तब आस-पास के दुकानदारों ने ही यहां पर कुछ अवरोध रख दिए, ताकि कोई मेन होल के गड्ढे में गिरे।
इसी प्रकार से शहीदी पार्क के समीप सड़क पर पानी की वाल्व के लिए गड्ढा खोदा हुआ है। इसमें वाहनों के गिरने का खतरा रहता है। इस स्थिति से बचने के लोगों ने इस जगह पर पाइप खड़ा किया गया है, ताकि वाहन चालकों को दूसरे से इस बात का पत चल सके। स्थानीय लोगों का कहना है इस तरह की स्थिति कई जगह है। पानी की पाइप लाइन की खुदाई के लिए कई बार सड़क को खोद दिया जाता है और उसके बाद उसकी तरफ काफी समय तक ध्यान नहीं दिया जाता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
अंबेडकर चौक के पास निर्माण कार्य फिर से रुका
अंबेडकरचौक से लेकर बिकानेर चौक पर सीवर लाइन के पास सड़क तैयार किए जाने की दिशा में काम शुरू किया गया था, इसके लिए मिट्टी निकालकर उसको कंप्रेश किया करना शुरू कर दिया गया था, लेकिन पिछले दो दिन से यह काम भी बीच में लटक गया है। जिसके चलते इसके तैयार करने समय अवधि बढ़ सकती है। रास्ता बंद होने के कारण राहगीरों को खासी परेशानी रहती है, इसके लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।
झज्जर. लोगोंने मेन हॉल को ईंटाें से डका।
झज्जर. अंबेडकरचौक से लेकर बीकानेर चौक पर सड़क निर्माण के लिए सड़क खोद दी गई है, लेकिन इसका निर्माण बीच-बीच में बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है।