पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुर्खपुर के कुईं में मिली युवक की लाश, पहचान नहीं

सुर्खपुर के कुईं में मिली युवक की लाश, पहचान नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुर्खपुरगांव के समीप एक कुई में युवक की लाश मिली। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने एफएसएल की टीम की मदद ली है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। शव 24 घंटे के भीतर का है।

बता दें कि मंगलवार को दुजाना पुलिस चौकी को किसी ने सूचना दी कि गांव सुर्खपुर के समीप सड़क के साथ बनी एक कुई में लाश पड़ी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया। शव को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकला और उसके बाद इसके शरीर पर चोट के निशान की जांच की। युवक की उम्र करीब 35 साल है और पुलिस इस बात को मान कर चल रही है कि युवक कहीं नशे में रहा होगा और इस बीच वह कुई में जा गिरा। पुलिस को कुई में उसके पांव में पहनी हुई चप्पल भी मिली है। वहीं, उसके कपड़ों में पर्स कुछ दस्तावेज विजिटिंग कार्ड और रेलवे की टिकट मिली है।

आसपास के गांव में भेजी सूचना

मामलेकी जांच कर रही पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उनका पहला प्रयास युवक की पहचान करने का है। इसके बाद ही यह पता चलेगा कि आखिर युवक कौन है और वह किसी मकसद से घर से निकला था। वह अकेला था या किसी से साथ घर से निकला था।

झज्जर. सुरखपुरगांव के जिस कुए में डेड बाडी मिली उसके पानी का सैंपल लेते पुलिसकर्मी।