छात्राओं को दी संतुलित आहार की जानकारी
छात्राओं को दी संतुलित आहार की जानकारी
झज्जर|स्थानीय राजकीयस्नातकोत्तर नेहरु महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में महिला शिक्षा और स्वास्थ्य विषय पर शनिवार को व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आए मुख्य वक्ता डॉ. जितेंद्र कुमार ने छात्राओं को महिला शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर कुपोषण, एनीमिया और संतुलित आहार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार से ही तन और मन को मजबूती मिलती है। महिला शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि महिला शिक्षा के द्वारा नारी सशक्तिकरण और उनके स्तर को समाज में ऊंचा उठाया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. किरण शर्मा, सतवंती, अंजू, रचना, प्रियंका और उपेक्षा ने भी अपने विचार रखे।